उत्तर प्रदेशअपराध

पिता ही बना पुत्र का कातिल।

बिजनौर – ( नांगलसोती ) ग्राम तिसोतरा में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। एक कलयुगी पिता ने अपनी पुत्रवधू से अवैध संबंधों के चलते पुत्र की निर्ममता से हत्या कर दी। इस वीभत्स घटना तब उजागर हुआ जब जंगल में युवक का शव संदिग्ध हालत में मिली थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। हालांकि पूर्व में घटना को गुलदार के हमले से युवक की मौत को जोड़कर देखा जा रहा था। सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिता ने ही पुत्रवधू से अवैध संबंध के चलते पुत्र की हत्या कर दी थी। पिता को कष्ट था कि पुत्रवधू से संबंधों का पता पुत्र को चल गया था। इससे घर में विवाद की स्थिति उत्पन्न रहने लगी थी। यही कारण था कि पिता सुभाष ने सौरभ की जान लेने की ठान ली। जब सौरभ खेत पर काम करने गया था, उसी दौरान पिता ने उसे ठिकाने लगाने के लिए पहले 315 के तमंचे से फायर की, लेकिन वह बच गया इस पर सुभाष ने फावड़े से हमला बोल दिया। वह बेहोश होकर वह नीचे गिरा तो फावड़े से गला काट दिया। घटना के बाद शुक्रवार को पिता ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई और शनिवार में शव बरामद होने की झूटी कहानी रच दी, लेकिन शव का पोस्टमार्टम हुआ तो हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई।  पुलिस की शक्ति पर पिता ने पूरे घटनाक्रम को पुलिस के सामने रख दिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग हुए 315 के तमंचे व फावड़े को बरामद कर लिया है। हत्यारे कलयुगी पिता को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button