उत्तर प्रदेशसामाजिक

युवक का फंदे से लटका मिला शव।

बिजनौर – ( अफजलगढ़ ) मृतक की बहन रिहाना ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद शौकीन देहरादून में दर्जी का काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष बाद वह बुधवार की रात करीब नौ बजे अफजलगढ़ आया था। उसने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था, जिस पर रिहाना ने उससे आधार कार्ड मांगते हुए सुबह एंटीरेबीज इंजेक्शन लगवाने की बात कही। रिहाना के अनुसार शौकीन ने कहा कि उसके पास आधार कार्ड नहीं है। इसके बाद वह रात करीब एक बजे खाना खाकर कमरे का दरवाजा बंद कर सो गया। उससे पहले उसने बताया था कि वह अब देहरादून नहीं जाएगा। वह यह कहकर सोया था कि सुबह मजदूरी पर जाएगा, इसलिए उसे बृहस्पतिवार की सवेरे उठा दें। रिहाना का कहना है कि जब वह उसे सुबह उठाने गई तो कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसे लगा कि वह गहरी नींद में सोया है। दोपहर करीब 12 बजे तक भी उसके नहीं उठने पर आशंका हुई। दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो वह छत से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी तथा थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे। मृतक अविवाहित था। उसका एक भाई और चार बहनें हैं। दूसरा भाई पानीपत में रहकर काम करता है। सभी बहनों की शादी हो गई है। बहन रिहाना फिलहाल मायके में रह रही है। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक नशे का आदी था। संभवत: किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button