उत्तराखंडअपराध

टिहरी में नाबालिग भतीजी ने लगाया चाचा पर दुष्कर्म का आरोप, चाचा न्यायिक हिरासत में

नई टिहरी: टिहरी जनपद के घनसाली थाना क्षेत्र के चमोल गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने ही चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ऐसे सामने आया मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह शाम के समय टॉर्च चार्ज करने के लिए अपने चाचा के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बालिका चौकी लाटा चिमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे स्थानीय बेलेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। बाद में मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल नई टिहरी रेफर किया गया।

कोर्ट ने भेजा जेल

बुधवार को मेडिकल जांच पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को संकलित किया जा रहा है। अधिकारियों ने अपील की है कि ऐसे मामलों में पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जाए और समाज को संवेदनशील व सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button