उत्तराखंड

तलवार लहराते हिंदू रक्षा दल की महिलाओं का वीडियो वायरल पुलिस की कार्यवाही

देहरादून में मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान देते हुए तलवार लहराते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि वीडियो में दिख रही दो लड़कियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। ये वही लड़कियां हैं जिन्होंने बीते दिनों हाईवे पर लिखा था कि ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है हालांकि इस मामले में मुकदमा बीते कल ही दर्ज हुआ है,

थाना नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम के मुताबिक- यह कार्रवाई मुस्लिम युवक की शिकायत पर की गई है, अभी एक युवक को ही गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस 15 सेकेंड के वीडियो में सागर बजरंगी के साथ श्रद्धा ठाकुर और संध्या राजपूत हाथ में तलवार लिए खड़े नजर आते हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति उनसे पूछता है कि वे तलवार लेकर किस वजह से खड़े हैं और किसके खिलाफ खड़े हैं।

 

इस सवाल के जवाब में तीनों आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में वे मुस्लिम धर्म के लोगों पर टिप्पणी करते सुनाई देते हैं। इसके बाद तीनों तलवार लहराते हुए मुस्कुराते हैं।

 

इसी दौरान सागर बजरंगी तलवार को आगे दिखाते हुए कहता है कि “धार पूरी है”।

वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार 3 अप्रैल को थाना कोतवाली नगर, देहरादून में शिकायतकर्ता कैफ खान ने लिखित तहरीर देकर बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों आरोपी तलवार लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में आरोपी आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और एक धर्म विशेष के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाली बातें कर रहे हैं। इससे समाज में वैमनस्य, भय और अशांति फैलने की आशंका है।

 

तहरीर में यह भी बताया गया कि इस तरह के बयान कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं और सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। पुलिस ने इस आधार पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 196(1)(a) और 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संगठन की प्रतिक्रिया से बढ़ा विवाद

मामले में हिंदू रक्षा दल के स्थानीय पदाधिकारी ललित शर्मा का बयान भी विवाद का विषय बन गया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि उनके कार्यकर्ता धर्म के लिए लड़ने को तैयार हैं और वे कानूनी कार्रवाई का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। पुलिस अब इस बयान की भी समीक्षा कर रही है कि कहीं यह किसी प्रकार से और तनाव को बढ़ाने वाला तो नहीं है। संगठन से जुड़े पहले के कुछ विवाद भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button