उत्तराखंडदेहरादूनशिक्षा

देहरादून में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल का विज्ञान मेला, छात्रों के मॉडल्स ने जीता दिल

देहरादून: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, देहरादून शाखा में विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शुभम द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि तथा निर्णायक शुभ्रशंकर चटर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर कार्यकारी सहायक महाप्रबंधक अंशुल सक्सेना, सहायक महाप्रबंधक अमर प्रताप, कार्यकारी डीन सनम, जोनल डीन चंद्रशेखर, प्रधानाचार्या श्रीमती पद्मा बंडारी, आरआई राजन कुमार, डीन रजत राय तथा विजयवाड़ा और हैदराबाद की शैक्षणिक केंद्रीय टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को मिला प्रोत्साहन

प्रधानाचार्या श्रीमती पद्मा बंडारी ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर जिज्ञासा और नवाचार की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान खोजने और नई सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

विविध विषयों पर प्रस्तुत किए गए आकर्षक मॉडल

विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स, स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्मार्ट सिटी जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल और परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुसंधान की भावना और तार्किक सोच को विकसित करते हैं। निर्णायकों ने विभिन्न मानकों के आधार पर उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया।

कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button