
देहरादून : महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के अंतर्गत महानगर के पदाधिकारीयों की टीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की | मुख्यमंत्री धामी ने महानगर के सभी पदधिकारीयों से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य ही नहीं अपितु पदाधिकारी मनोनित हुये हैं | इसके लिए आपको पार्टी एवं संगठन का आभार व्यक्त करना चाहिए क्योंकि राष्ट्र ही नहीं विश्व की सबसे बडी पार्टी के पदाधिकारी बननें का आपको अवसर प्राप्त हुआ हेैं। मुख्यमंत्री धामी नें यह भी कहा कि भाजपा परिवार में काई भी पद छोटा एवं बडा नहीं होता है | आगामी होनें वाले नगर निगम एवं लोकसभा चुनाव मे आप सभी लोग जी जान लगाकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्य करें।
इस दौरान महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, संतोष सेमवाल, रतन सिंह चैहान, संध्या थापा, सुनील शर्मा, डाॅ बबीता सहोत्रा, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, बिजेन्द्र थपलियाल, महानगर मंत्री राजेश काम्बोज, विमल उनियाल, संकेत नौटियाल, देवेन्द्र पाल मोन्र्टी, संदीप मुखर्जी, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा एवं महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।