उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, 19-20 मार्च को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम अपडेट। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। उच्च हिमालयी इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

19-20 मार्च को बारिश और बिजली गिरने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, तो वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। 20 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथोरागढ़ में मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि अन्य पर्वतीय जिलों और मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से Rajasthan में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक देखने को मिलेगा।

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है।लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर भारी बर्फबारी देखी गई। केलांग में 20 सेमी, कल्पा में 8.8 सेमी और मनाली में 5 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।

निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में भी बारिश से तापमान में गिरावट

कुल्लू जिले की सोलांग घाटी में बर्फबारी के बाद पर्यटक भी मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सतर्क रहें, खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button