
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बलबीर रोड पर जज कॉलोनी में रहने वाले डिप्टी एसपी मलखान सिंह की पत्नी बबीता रानी की हत्या हुई है। बेटे पर ही मां को मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय महिला का शव घर में ही खून से लथपथ मिला। बताया जा रहा है कि संभल से महिला की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, मलखान सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डिप्टी एसपी पद पर हैं। जानकारी के मुताबिक मलखान सिंह के दो बेटे हैं। पत्नी और एक बेटा आदित्य (आरोपी) देहरादून में बलबीर रोड स्थित जज कॉलोनी में रहते हैं जबकि दूसरा बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि मां की हत्या के बाद आरोपी बेटे ने आत्महत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की। पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था, वो बीच में ही पढ़ाई छोड़कर घर आ गया था। पुलिस ने बताया कि आदित्य ने धारदार संभल से अपनी मां की हत्या की है।