उत्तराखंडदेहरादून

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्रसिद्ध पन्नेश्वर महादेव शिवालय पनाई में कल 18 मार्च से शिव महापुराण कथा का आयोजन

गौचर / चमोली। नगरपालिका क्षेत्र गौचर के अन्तर्गत पनाई गांव स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध पन्नेश्वर महादेव शिवालय में कल 18 मार्च से शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रारंभ किया जा रहा है। जिसकी सभी तैयारियों को पूर्ण करने में कार्यकर्ता जुटे हुऐ हैं।
पन्नेश्वर महादेव शिवालय मंदिर समिति के अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी के अनुसार कल 18 मार्च से शिव महापुराण कथा ज्ञान का शुभारंभ किया जा रहा है, जो 28 मार्च को यज्ञ पुर्णाहुति व भंडारे के साथ संपन्न होगा। कथा वाचक के रूप में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित शक्ति प्रसाद देवली जी के मुखारविंद से श्रोतागण प्रत्येक दिन दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक कथा का आनन्दमयी श्रवण करेंगे।
इससे पूर्व प्रत्येक दिन सुबह पंचांग पूजा अर्चना में ग्रामवासियों द्वारा भाग लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कल से प्रारंभ होने वाले 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में सभी ग्रामवासियों की सहभागिता बनी हुई हैं। उन्होंने सभी कथा प्रेमियों से इस शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में आकर कथा ज्ञान का श्रवण करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button