उत्तर प्रदेशअपराध

दबंगों का आतंक: घर में घुसकर दंपति को पीटा, तोड़फोड़ के बाद दी जान से मारने की धमकी।

बिजनौर – ( बढ़ापुर ) क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देर रात कुछ लोगों ने एक गरीब ग्रामीण के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।बताया जा रहा है कि भोगपुर गांव निवासी पुरन सिंह अपनी पत्नी बिमला देवी के साथ 8 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान चार लोग लाठी-डंडों के साथ जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और विरोध करने पर दोनों को बुरी तरह पीट दिया।हमलावरों ने घर के अंदर सामान को भी नुकसान पहुंचाया और जाते समय दंपति को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button