
देहरादून। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद गढ़ी शाखा द्वारा रविवार को द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें राजेश कुमार पंत अध्यक्ष और बबीता साह लोहनी सचिव चुने गए।
कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी , महिला उपाध्यक्ष प्रेमा तिवारी, पुरुष उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष केशव दत्त जोशी, सह सचिव रेनू बिष्ट ,प्रचार प्रसार सचिव पुरुष गिरीश चंद तिवारी ,महिला प्रचार प्रसार सचिव कमला उप्रेती, संगठन सचिव पुरुष लक्ष्मण सिंह राठौड़, संगठन सचिव महिला कल्पना वर्मा ,सांस्कृतिक सचिव पुरुष गणेश कांडपाल, सांस्कृतिक सचिव महिला रमा कांडपाल , लेखा परीक्षक ललित शर्मा और कानूनी सलाहकार शंकर दत्त पंत जी को चुना गया। संरक्षक मंडल में रविशंकर पाण्डे, महेंद्र सिंह बोरा तथा दामोदर कांडपाल जी को मनोनीत किया गया। उपरोक्त चुनाव के पर्यवेक्षक हरि सिंह बिष्ट और हरीश मेहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव गोविंद बल्लभ पांडे उपस्थित रहे।



