उत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

नील पर्वत पर बना पुस्ता बहा, चार दुकानें क्षतिग्रस्त, चंडी देवी मंदिर दर्शन पर रोक

हरिद्वार। लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से चंडी देवी मंदिर के समीप नील पर्वत पर बना पुस्ता बह गया। पुस्ता बहने और लगातार हो रहे भूस्खलन से चंडीदेवी मंदिर परिसर खतरे की जद में हैं। खतरे को देखते हुए फिलहाल मंदिर दर्शन पर रोक लग गई है। वहीं रोपवे और पैदल मार्ग को बंद कर दिया गया है। चंडी देवी मंदिर परिसर को खाली कराया गया। मौके पर पहुचकर हसीलदार रेखा आर्या व प्रशासनिक टीम ने नुकसान का जाएजा लिया। चंडीदेवी देवी मंदिर परिसर के पास भूस्खलन होने से यहां दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस विभाग व राजस्व वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अन्य दुकानों को खाली कराए जाने के साथ ही परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को भी बंद करा दिया गया है।

वहीं हरिद्वार में ही मोहल्ला पाठक वाड़ा के गेट पर भारी बारिश के चलते पुरानी हवेली भरभराकर गिर गई। कई राहगीर बच गए। जबकि कई बिजली के पोल भी टूट गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यहां का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। कहा कि कई बार कहने के बाद भी हवेली की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उधर चंडी देवी मंदिर परिसर में एहतियातन रोपवे और पैदल मार्ग भी बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन सारे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है, जो श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे उन्हें वापस भेजा गया है।मंदिर मार्ग पर भी पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है।

मूसलधार वर्षा से हुआ जल भराव

ऋषिकेश। नगर व आसपास क्षेत्र में बुधवार की सुबह से लगातार हो रही वर्षा ने आमजन की परेशानी फिर बढ़ा दी है। कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र हालांकि ऊंचाई में स्थित है, यहां स्थिति यह है कि भूमिगत जल स्तर सतह तक पहुंच गया है। यहां लगे हैंडपंप और बोरवेल से स्वंय पानी निकल रहा है। कारखाना स्वामी और मजदूर अपने स्तर पर पानी निकालने में जुटे हैं। आबादी क्षेत्र में भी जल भराव से काफी नुकसान हुआ है।ऋषिकेश-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के पास मलबा आने से बंद हो गया है। गंगोत्री राजमार्ग भी बागड़धार के पास बंद है। वर्षा होने के कारण जेसीबी मशीनें अभी काम नही कर पा रही है। जिले में हल्की बारिश जारी है।

कोटद्वार में मार्ग बंद होने से वाहनों का संचालन ठप

कोटद्वार। कोटद्वार में बीती रात से लगातार बारिश जारी है। नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य कई स्थानों पर बंद है। वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कोटद्वार-रामणी-एता मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर वाहनों का संचालन फिलहाल ठप है। नदियों में जलस्तर सामान्य होने के कारण आमजन में असुरक्षा का भाव नहीं है। शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राजमार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए यहां 12वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है।

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद

देहरादून। लगातार भारी बारिश के चलते बुधवार को ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा। रातभर से बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके कारण हाईवे पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मंगलवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया था। इस दौरान मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन हाईवे खुलने में समय लग सकता है। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे समेत प्रदेश में 247 सड़कें बंद हैं। उधर मंगलवार को ऋषिकेश के ढालवाला में देर रत भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से निकाला।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button