उत्तर प्रदेशसामाजिक

एक गुट के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करने पर कोतवाल निलंबित। 

बिजनौर – मंगलामुखियों के सिर्फ एक गुट के खिलाफ ही केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार करना शहर कोतवाल को भारी पड़ गया है। एसपी ने प्राथमिक जांच के बाद शहर कोतवाल को निलंबित कर दिया है। वहीं शहर कोतवाली की कमान रामप्रताप को सौंपी गई है।बुधवार को एसपी अभिषेक झा ने सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी को निलंबित कर दिया। बताया गया कि मंगलवार को मंगलामुखी रानी और रेशमा उर्फ शाहिद के गुटों में मारपीट का मामला सामने आया। इसके एक गुट आक्रामक नजर आया, जिसकी ओर से दूसरे गुट के मंगलामुखियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही 14 मंगलामुखी को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया गया था। बता दें कि इनके दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी। तब एक पक्ष पर गाड़ी में तोड़फोड़ करने और फायर करने का आरोप था। उस वक्त मंगलामुखी के एक गुट ने थाना हीमपुर दीपा में भी हंगामा किया था। अब यही झगड़ा शहर कोतवाली में आ पहुंचा। मंगलवार को शहर कोतवाली में दो गुट आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद शहर कोतवाल ने एक पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button