उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा के बीच कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून। प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान शहर में जगह-जगह कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। पीएम मोदी से सवाल पूछने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संजय कनौजिया (कद्दू भाई), मोहन काला और नितिन चंचल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछना लोकतंत्र में उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन वर्तमान शासन में इस अधिकार पर कुठाराघात किया जा रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से सवाल उठाने से रोका गया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इन मुद्दों पर उठाए सवाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी मामले पर मौन क्यों है? केदारनाथ मंदिर के 230 किलो सोने का क्या हुआ, इस पर प्रधानमंत्री जवाब क्यों नहीं दे रहे? उत्तराखंड नौ हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामलों में नंबर पर पहुंच गया है, इस पर भी प्रधानमंत्री मौन क्यों हैं?

इसके अलावा युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्या देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछना गुनाह हो गया है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button