उत्तराखंड

जागेश्वर धाम में सुरक्षा चूक: गर्भगृह में असलहा लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी, पुजारियों में नाराजगी

अल्मोड़ा | जागेश्वर धाम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रशासनिक दौरे के दौरान गर्भगृह में असलहा लेकर पुलिसकर्मी के प्रवेश करने का मामला सामने आया। घटना को लेकर मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, बरेली के जिलाधिकारी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना के लिए जागेश्वर धाम पहुंचे थे। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात एक कार्बाइन से लैस पुलिसकर्मी कथित रूप से गर्भगृह तक पहुंच गया।

पुजारियों ने जताई नाराजगी

मंदिर से जुड़े पंडितों का कहना है कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है, क्योंकि यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अंतर्गत संरक्षित धार्मिक धरोहर है। पुजारियों ने कहा कि जिस गर्भगृह में वीवीआईपी सुरक्षा कर्मियों तक की अनुमति नहीं होती, वहां असलहा लेकर प्रवेश आस्था और परंपरा के खिलाफ है।

पुजारी पंडित नवीन चंद्र भट्ट, मनोज भट्ट, पूरन भट्ट, मुकेश भट्ट, गोपाल भट्ट और बसंत भट्ट सहित अन्य लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

प्रशासन ने माना चूक

मामले पर प्रशासन की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। बरेली के डीएम ने इसे अनजाने में हुई चूक बताया है और घटना पर खेद व्यक्त किया है।

वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सहायक संरक्षक नीरज मैठाणी ने स्पष्ट किया कि जागेश्वर धाम में असलहा ले जाना प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी के बाद प्रवेश द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button