उत्तर प्रदेशराजनीति

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही। जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में चकरोड़ पर अतिक्रमण, शौचालय निर्माण व सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा आदि की समस्याएं रखी गई।उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।एक प्रमुख समस्या के समाधान हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार नजीबाबाद से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया।इस अवसर पर – भाजपा जिला सदस्य कमल सैनी, भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह, कुंवर सिंह, सोमपाल सिंह,हुकम सिंह,पूरन सिंह, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह व सुरेश पाल आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button