उत्तराखंडदेहरादून

विधि विधान के साथ परिणय सूत्र में बंधे पीपल व बरगद 

बनबसा में बमनपुरी के भूमिया मंदिर में हुआ वैवाहिक कार्यक्रम 
बनबसा : बमनपुरी गांव के प्रसिद्ध भूमिया मंदिर में सुंदरकांड पाठ, महिला संगीत एवं मेंहदी कार्यक्रम के साथ विधि विधान से बरगद और पीपल के पेड़ों का विवाह किया गया। विवाह कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में ढोल दमूं वादक एवं छोलिया नृतक भी शामिल हुए।
रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में वधु पक्ष (पीपल) की ओर से जीवन सिंह नेगी, भावना नेगी और वर पक्ष (बरगद) की ओर से भुवन भट्ट, रेखा भट्ट ने लग्न की प्रक्रिया पूरी की। वैवाहिक कार्यक्रम पुरोहित दया किशन पंत ने सम्पन्न कराया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में ग्राम प्रधान प्रशासक भावना नेगी, मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, जनक जोशी, दीपू रौतेला, त्रिलोचन जोशी, हरीश जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश पंत, तारा भट्ट, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, केशव जोशी, कमला शर्मा, केतन भट्ट, दिनेश भट्ट, त्रिलोक पाठक, हरीश सक्सेना, राम सिंह, फूल सिंह, घनश्याम शर्मा, अशोक जोशी, तारा नेगी, अशोक, लीला सजवान, रमेश चंद्र जोशी, गीता नेगी, गीता पंत, पार्वती बिष्ट आदि एवं समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया। विवाह के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button