उत्तर प्रदेशअपराध
चोरी की चार बाइक के पार्ट्स बरामद , छह चोर पकड़े।

बिजनौर – ( चांदपुर ) पुलिस ने छह लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से चार चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में गांव गोयली निवासी कमल, थाना शिवाला कलां के गांव मोहम्मद हुसैनपुर निवासी नदीम, गांव नारनौर निवासी नीटू, गांव मीरापुर पाहुली निवासी अर्पित कुमार, गांव गोयली निवासी रोबिन कुमार व सुमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चार बाइक की चेसिस, इंजन, शौकर, साइलेंसर, टंकी आदि बरामद किए हैं।



