उत्तराखंडदुर्घटना

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू के दौरान वाहन में सवार तीनों लोगों को मृत पाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास जारी है।

मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों रुद्रप्रयाग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button