उत्तर प्रदेशसामाजिक

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में चकरोड़ पर अतिक्रमण, आवासीय पट्टे पर अवैध कब्जा और आय प्रमाण पत्र विलंब करने आदि की समस्याएं रखी गई। इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।कुछ गंभीर समस्याओं के निराकरण हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार नजीबाबाद प्रभा सिंह से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कानूनगो को आदेशित कर कार्यवाही करने को टीम गठित करने के आदेश दिए।इस अवसर पर – भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा कार्यकर्ता तेजपाल सिंह, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेशमा रानी, भाजपा कार्यकर्ता कुंवर सिंह, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह, भाजपा कार्यकर्ता मंगल सिंह,नेहा रानी, कविता रानी, शाहिद, शमीम अहमद,मौ निशार, सुरेशपाल व पोपेंदर सिंह आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button