उत्तराखंड

नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाने और राजशाही बहाल करने की मांग, बैतडी में हस्ताक्षर अभियान शुरू

झूलाघाट: नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने और राजशाही की बहाली के लिए नेपाल के साथ विदेशों से भी ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

साही युवा शक्ति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का की ओर से पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। काठमांडू से शुरू हुआ यह अभियान नेपाल के 77 जिलों की 553 गांव पालिकाओं तक पहुंच गया है।

इसी क्रम में बुधवार सुबह बैतडी जिले के गोठलापानी बाजार में संगठन के जिला संयोजक भुवन चंद ने बैठक की। बैठक में नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र और राजशाही लाने के लिए एकजुट होकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई और इसका संकल्प लिया गया।

भुवन चंद ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान को सभी नगरपालिका और सभी गांव पालिकाओं तक पहुंचाया जाएगा। 80 प्रतिशत हस्ताक्षर अभियान पूरा होने के बाद इसकी प्रतियां संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का तक पहुंचाई जाएंगी।

वहीं, केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का ने दैनिक जागरण को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ऑनलाइन हस्ताक्षर के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिससे हस्ताक्षर अभियान को सरल बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button