
- 28 फरवरी से होगी लाईव, मिंत्रा इनसाईडर्स को 27 फरवरी से मिलेगी अरली एक्सेस।
- शॉपर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें एश्योर्ड रिटर्न गिफ्ट भी दिए जाएंगे, जिससे हर खरीद पर ज्यादा खुशी और सरप्राईज़ मिलेंगे।
- शॉपर्स के लिए हैं हाई-वैल्यू फॉर्मेट, जैसे ब्रांड मानिया डील्स, मिडनाईट स्टील, 19 मिनट डील्स, और ओएमजी डील्स।
- नए पेश किए गए कलेक्शन में इर्थ बाय टाईटन, मोहे वेडिंग कलेक्शन,
- थिएटर हैंडबैग्स, क्रॉक्स लेगो, गिली गेंदा गैंग किड्स वियर और एस्टी लाउडरः डबल वियर शामिल हैं।
नई दिल्ली। भारत के अग्रणी फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल डेस्टिनेशंस में से एक मिंत्रा अपने 19वें जन्मदिन के अवसर पर मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट (एमबीबी) लेकर आया है। यह ईवेंट 28 फरवरी से शुरू होगी। मिंत्रा इनसाईडर कस्टमर्स को 24 घंटे पहले यानी 27 फरवरी से इसकी अरली एक्सेस मिल जाएगी। इस एडिशन में फैशन, ब्यूटी और लाईफस्टाईल श्रेणियों में 20,000 से अधिक इंटरनेशनल और मेड-इन-इंडिया ब्रांड्स के 6 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे।
कैटेगरी ट्रेंड्स और मांग का पूर्वानुमान
आगामी शादियों के सीज़न और ईद एवं होली जैसे त्योहारों को देखते हुए इस एडिशन में मेंस और वीमेंस एथनिक वियर, ब्यूटी और पर्सनल केयर एवं वॉच और वियरेबल्स की श्रेणियों में तेजी रहने की उम्मीद है। वीमेंस और मेंस वेस्टर्न वियर, मेंस एपरेल, स्पोर्ट्स वियर, और स्प्रिंग-समर एसेंशियल्स में भी अच्छी मांग रहेगी क्योंकि नए सीज़न में शॉपर्स अपनी वारड्रोब को रिफ्रेश करते हैं। इस दौरान लोगों से मिलना-जुलना बढ़ने और ट्रैवर बढ़ने के कारण ट्रैवल एसेंशियल्स, फुटवियर, किड्स वियर, एक्सेसरीज़ और उपहारों की श्रेणियों में भी मांग बढ़ेगी।
जिन ब्रांड्स की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद है, उनमें एचएंडएम, नाईक, मैंगो, लेवीज़, यू.एस. पोलो एसोसिएशन, अनूक, लिबास, स्काईबैग्स, सेरावे, बाथ एंड बॉडी वर्क्स और मैक शामिल हैं।
मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट के तीसरे एडिशन के बारे में बात करते हुए, मिंत्रा के कैटेगरी और रेवेन्यू हेड, रितेश मिश्रा ने कहा, ‘मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट देश में लाखों लोगों के साथ अपने सफर को खुशनुमा बनाने के लिए हमारी एक खास ईवेंट है। मिंत्रा के 19 वर्ष पूरे होने पर, हम अपने ग्राहकों के प्यार और हजारों ब्रांड पार्टनर्स के विश्वास के लिए आभारी हैं, जिन्होंने देश में फैशन के परिदृश्य में परिवर्तन लाने में मुख्य भूमिका निभाई है। जहाँ हम ई-कॉमर्स के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते जा रहे हैं, वहीं हमारा ध्यान एक्सिलेंस बढ़ाते रहने और फैशन, ब्यूटी एवं लाईफस्टाईल शॉपिंग में आधुनिक ग्राहकों के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने पर केंद्रित रहता है।’
एमबीबी के लिए आकर्षक नए लॉन्च
मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट के इस नए एडिशन में फैशन, ब्यूटी और होम की श्रेणियों में नए कलेक्शन और नए ब्रांड लॉन्च पेश किए जाएंगे।
* फैशन में 30 से अधिक लॉन्च, जैसे हैसब्रो, मालाबार गोल्ड, मिवी, यूरियाज़ आदि शामिल हैं।
* डी2सी और राईज़िंग स्टार्स पोर्टफोलियो के नए सलेक्शन में रेयर रैबिट स्निच, नोबेरो, रेन एंड रेनबो और चुंबक आदि ब्रांड शामिल हैं।
* ब्यूटी और पर्सनल केयर (बीपीसी) में आज तक का सबसे विशाल संग्रह पेश किया जा रहा है। 4500 से अधिक ब्रांड्स के प्रीमियम ग्लोबल लेबल जैसे मैक, विक्टोरियाज़ सीक्रेट, बाथ एंड बॉडी वर्क्स, लानीज़, कॉसरक्स, हुडा ब्यूटी, पिक्सी ब्यूटी आदि बहुत ही आकर्षक मूल्य में उपलब्ध होंगे।
* प्रीमियम शॉपिंग का अनुभव और अधिक बेहतर बनाने के लिए मिंत्रा लक्सा में गेस, माईकल कॉर्स, अरमानी एक्सचेंज, पाको राबान, एस्टी लॉडर जैसे प्रमुख ब्रांड उपलब्ध होंगे।
जेन ज़ी पर केंद्रित
जहाँ मिंत्रा अलग-अलग वर्ग के ग्राहकों को सेवाएं देता है, वहीं इसके जेन ज़ी पर केंद्रित एफडब्लूडी पोर्टफोलियो में युवाओं की पसंद के लाखों ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल हैं। स्प्रिंग-समर सीज़न के आगमन के साथ युवाओं के पसंदीदा एफडब्लूडी पोर्टफोलियो में आउटिंग और ट्रैवल फिट के अनेकों एक्सप्रेसिव विकल्प मिलेंगे। इसमें टॉप्स, टी-शर्ट, शर्ट, ड्रेस, जीन्स, कुर्ता और कुर्ती में ग्लोबल स्टाईल बेहतरीन मूल्यों में उपलब्ध होंगे।
एम-नाउः एमबीबी के लिए हाईपर-स्पीड फैशन डिलीवरी
इस ईवेंट में मिंत्रा की हाईपर-स्पीड डिलीवरी सेवा, एम-नाउ बहुत तेजी से डिलीवरी करके ग्राहकों की सुविधा बढ़ाएगी। टियर 1 शहरों, जैसे बैंगलुरू, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे तथा टियर 2 शहरों, जैसे जयपुर, लखनऊ, पटना और अहमदाबाद के ग्राहक फैशन, ब्यूटी, एक्सेसरीज़ और होम की श्रेणियों में 1 लाख से अधिक स्टाईल्स के साथ अपने ऑर्डर 30 मिनट में प्राप्त कर सकेंगे। शादियों, त्योहारों और अंतिम समय में ट्रैवल की खरीददारी के लिए एम-नाऊ ग्राहकों को अनेकों ट्रेंड-फर्स्ट विकल्प उपलब्ध कराता है तथा उन्हें तुरंत परफेक्ट लुक प्राप्त करने में मदद करता है।
बैंक ऑफरः
एचडीएफसी, आरबीएल, फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड्स तथा भीम यूपीआई पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बचत मिलेगी।
ग्राहकों को और ज्यादा खुशी प्रदान करने के लिए मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट में उन्हें एश्योर्ड रिटर्न गिफ्ट दिए जा रहे हैं, ताकि ब्रांड्स को लाखों ग्राहकों, पहली बार शॉपिंग कर रहे ग्राहकों तथा अद्वितीय और ट्रेंडी फैशन एवं ब्यूटी प्रोडक्ट खोजने वाले ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिल सके। ग्राहकों को इसमें कई हाई-वैल्यू ऑफर मिलेंगे, जो पूरे दिन इंगेज़मेंट बढ़ाने के लिए डिज़ाईन किए गए हैं। इनमें ब्रांड मानिया डील, 19 मिनट 19 डील, ओएमजी डील्स, और ओपनिंग ऑवर ऑफर शामिल हैं।
मिंत्रा बर्थडे ब्लास्ट इवेंट के दौरान विशाल सोशल कॉमर्स ईकोसिस्टम के माध्यम से इसकी डिस्कवरी और इंगेजमेंट बढ़ाए जाएंगे। इन्फ्लुएंसर और क्रिएटर इस सीज़न के लिए पूरे देश में थीम्ड एडिट, फेस्टिव लुक, और ओकेज़न-बेस्ड स्टाईलिंग पेश करेंगे। इन फॉर्मेट्स से जेन ज़ी और मिलेनियल ग्राहकों का गहरा जुड़ाव रहता है, जिससे इंटरैक्टिव और मनोरंजन के साथ शॉपिंग अनुभव प्रदान करने की मिंत्रा की सामर्थ्य बढ़ेगी। साथ ही एमबीबी के दौरान मांग में होने वाली तेज वृद्धि से देश में ऑर्डर पहुँचाने वाले हजारों डिलीवरी पार्टनर्स के लिए कमाई के अवसर बढ़ेंगे।



