अपराधउत्तराखंडदुर्घटनादेहरादूनसामाजिकस्वास्थ्य
Trending

बिग ब्रेकिंग/ उत्तरांचल प्रेस क्लब के सामने गोली हत्याकांड, व्यापारियों ने तिब्बती मार्केट किया बंद

देहरादून/ देहरादून में कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के आसपास की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (42) के रूप में हुई है, जो जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक बताए जा रहे हैं।

अर्जुन शर्मा, कर्नल आरसी शर्मा के बेटे थे और आईटीबीपी निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह परेड ग्राउंड में लान टेनिस खेलने आए थे। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के मुताबिक, खेल खत्म करने के बाद जब अर्जुन शर्मा वापस लौट रहे थे, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।

गोली सीधे उनकी छाती (चेस्ट) में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल पर मृतक की मैरून रंग की जीप कार खड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि कार में बैठने से ठीक पहले ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जांकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी आशंका जताई जा रही है कि गैस एजेंसी में मां की साझेदारी (पार्टनरशिप) को लेकर मतभेद थे, जो विवाद की एक संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं की है।

हैरानी की बात यह है कि वारदात स्थल राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में स्थित है। यह जगह सचिवालय और पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर है, जबकि देहरादून प्रेस क्लब भी यहां से चंद कदमों पर मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि स्कूटी सवार आरोपियों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button