
देहरादून: कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश तीर्व गति से आगे बढ़ रहा है और बहुमुखी विकास हो रहा है| आज इस बहुउद्देश्य शिविर के माध्यम से एक मंच में सभी विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्या को सुना और समाधान करवाया |
मंगलवार को कैंट विधानसभा द्वारा राज्य सरकार के सफल 1 वर्ष पूर्ण होने पर जीएमएस रोड स्थित साधुराम स्कूल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 16 विभागों के अधिकारियों ने आम जनमानस की समस्याओं का समाधान किया |
पिछले 1 वर्ष में कैंट विधानसभा भी विकास की गति में तेज गति से आगे बढ़ रही है और पेयजल समस्या के समाधान हेतु 4 ट्यूबवेल स्वीकृत हुए हैं, इसके साथ ही प्रेम नगर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम का कार्य गतिमान है | विधानसभा क्षेत्र में 90% से ज्यादा सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य हो चुका है |
भविष्य नीति बताते हुए सविता कपूर ने कहा कि आने वाले समय में प्रेम नगर में प्रभावित दुकानदारों को पुनर्स्थापित करना, प्रेम नगर क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय का विस्तार और डिग्री कॉलेज की स्थापना मेरी प्राथमिकता है |
मौके पर उप जिलाधिकारी दुर्गा पाल एवं मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी ने जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी |
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, अंजू बिस्ट मंडल महामंत्री, विजय गुप्ता, शेखर नौटियाल, विनोद रावत पार्षद समिधा गुरुंग, संजय सिंगल महिंद्र कौर कुकरेजा अमिता सिंह अंकित अग्रवाल रमेश काला सूरज बिष्ट मीरा कठैत आशा भाटी अर्चना पुंडीर रजनी दीदी अनीता सिंह मीनाक्षी मौर्य सन्तोष कोठियाल आदि उपस्थित रहे |