
चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ के लिए ठुलीगाड़ पहुंच चुके हैं। यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद वह लोहाघाट के लिए रवाना होंगे।
मेला शुभारंभ के उपरांत मुख्यमंत्री कार से लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। अपराह्न में वह निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्टेडियम का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह शाम को छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से ऊधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।



