उत्तराखंडदेहरादून

विधायक सविता कपूर ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारभ

देहरादून/ जीएमएस रोड शक्ति एनक्लेव वार्ड 41 में कैंट विधायक सविता कपूर ने बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विधायक सविता कपूर का आभार व्यक्त किया।

वही, कैंट विधायक सविता कपूर ने पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में किये जा रहे कार्यों पर आभार जताया। सविता कपूर ने कहा इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जनजीवन अधिक सहज होगा।

मौके पर भाजपा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल व मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, वार्ड पार्षद बबीता गुप्ता के साथ रणजीत सेमवाल, बबलू बंसल, तेजपाल सैनी, चयन कुमार,लल्लन कुमार, उदय राम,राज डिमरी , मुकेश डबराल, दिलबाग सिंह,सूरज बिष्ट,धीरज ग्वाडी, धनराज छेत्री, नीरज रतूड़ी, पूरण सिंह, कमलेश कुमार, कु०नीलम व क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button