
देहरादून। उत्तराखंड की ASOKA Classes ने मिलिट्री स्कूल, सैनिक स्कूल और यूपी सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी कराता है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

संस्थान के अनुसार 45 में से 44 छात्रों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जो संस्थान की बेहतर शैक्षणिक तैयारी और मार्गदर्शन को दर्शाता है। इसके साथ ही ASOKA Classes के छात्रों ने मिलिट्री स्कूल और यूपी सैनिक स्कूल के इंटरव्यू चरण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

ASOKA Classes विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यूट्यूब पर मुफ्त कक्षाएं भी उपलब्ध कराता है, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभ उठा सकें। इसके अलावा संस्थान का ASOKA Classes मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर छात्र ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के छात्रों के लिए फीस में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की सुविधा भी प्रदान करता है, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।

ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में ASOKA Classes उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।
संस्थान के निदेशक ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि यहां के बच्चों को बेहतर करियर और विकास के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में अभी भी इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।



