उत्तराखंडआपदा

नैनीताल और उत्तरकाशी कोर्ट में बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को नैनीताल और उत्तरकाशी जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और दोनों कोर्ट परिसरों को खाली कराया गया।

धमकी का विवरण

धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स रखे गए हैं और यह जल्द फटने वाले हैं। ई-मेल में यह भी लिखा गया कि तमिलनाडु में EWS आरक्षण लागू करने से रोका जाए। धमकी भेजने वाले ने अपने आप को ‘LTTE-Pakistan ISI’ बताया है।

नैनीताल कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी

सोमवार सुबह नैनीताल जिला न्यायालय को धमकी मिलने के बाद अधिवक्ता अपने चेंबरों से बाहर निकले और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया।

हल्द्वानी सिविल कोर्ट में धमकी की सूचना नैनीताल से हल्द्वानी और रामनगर तक पहुंच गई। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि करीब 11:30 बजे एसएसपी को मामले की जानकारी दी गई। परिसर में रोजाना 700 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहते हैं।घटना के बाद कई सुनवाई कुछ घंटों के लिए स्थगित करनी पड़ी।

उत्तरकाशी कोर्ट भी खाली कराया गया

उत्तरकाशी जिला न्यायालय में भी बम की सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पूरा परिसर खाली कर दिया। जिला जज की सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस और खुफिया एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

सुरक्षा और जांच

पुलिस ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी संदेश कहां से भेजा गया।दोनों अदालत परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और मामले की गहन जांच जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button