
देहरादून/ महानगर अध्यक्ष ने कैंट विधानसभा के बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय भटनागर को उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मोन धारण करने पश्चात समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महानगर के सभी पदाधिकारी के द्वारा संगठन की दिशा निर्देश के साथ महानगर के 923 बूथों का सत्यापन पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने बूथ में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ जनों, पूर्व सैनिकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एवं प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लाभकारी योजनाएं और लाभार्थियों के बारे में चर्चा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति, पार्षद संजय सिंघल, विनोद तोमर, बूथ अध्यक्ष दीवान चंद, अनिल कुमार, हरजीत सिंह, रोशन मुरारी लाल, अनूप कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।