उत्तराखंडदेहरादून

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय उप संरक्षक बने महामंडलेश्वर स्वामी सन्तोषानन्द महाराज

हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने महामंडलेश्वर स्वामी सन्तोषानन्द देव महाराज को राष्ट्रीय उप संरक्षक मनोनीत किया। यूनियन के पदाधिकारी ने श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सन्तोषानन्द देव महाराज को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने महामंडलेश्वर स्वामी सन्तोषानन्द देव महाराज को बधाई देते हुए कहां कि वह यूनियन के उप संरक्षक बनकर पूरी तरह से यूनियन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे। वह यूनियन के हर छोटे-बड़े सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे और अपने मार्गदर्शन से सभी समस्याओं का हल निकालेंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय उप संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी सन्तोषानन्द देव महाराज ने यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत रहेंगे। यूनियन के हर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालक दास, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, तहसील उपाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, संजय राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button