उत्तराखंडदेहरादून

जन-जन के आराध्य हैं भगवान श्रीराम: भावना पांडे 

  • अवधूत मंडल आश्रम में छप्पन भोग के साथ 10000 दीप किए गए प्रज्वलित 
  • लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडे ने राम भक्तों के साथ मिलकर किया दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर तरफ उत्साह और उमंग है। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जगह-जगह धर्मनगरी में दीपोत्सव कार्यक्रम किए गए। इसी के उपलक्ष में मंगलवार देर शाम को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवं हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडे ने अवधूत मंडल आश्रम में छप्पन भोग लगाकर राम भक्तों के साथ 10000 दीपों का प्रज्वलित किया। इस मौके पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी भावना पांडे ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। आज भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन हुआ है। इसी के उपलक्ष में श्री अवधूत मंडल आश्रम में राम भक्तों के साथ 10 हजार दीपो को प्रचलित किया गया है। छप्पन भोग भगवान श्रीरामचंद्र को अर्पित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के दिल में पवन पुत्र हनुमान बसते हैं। पंचमुखी हनुमान मंदिर में दीप प्रचलित कर सभी भक्तों राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर अपनी खुशी का इजहार किया। भावना पांडे ने कहा कि भगवान श्री राम जन धन की आराध्य हैं। कई सौ साल बाद अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो सका है। अब मंदिर में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जिससे हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button