
मसूरी। शुक्रवार से रविवार तक पड़ रहे लंबे वीकेंड के मद्देनज़र मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अपील की है कि पर्यटक घर से निकलने से पहले जारी रूट प्लान जरूर देख लें। दून शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए स्थिति के अनुसार प्लान-ए, प्लान-बी और प्लान-सी लागू किए जाएंगे।
मसूरी के लिए रूट प्लान
दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की से आने वाले वाहन
आशारोड़ी होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट, अनारवाला और जोहड़ी गांव के रास्ते मसूरी पहुंचेंगे।
हरिद्वार-ऋषिकेश से आने वाले वाहन
प्लान-ए:
जोगीवाला से रिंग रोड, लाडपुर, आईटी पार्क और साईं मंदिर तिराहे से मसूरी।
प्लान-बी (दबाव बढ़ने पर):
भानियावाला से थानो रोड, महाराणा प्रताप चौक, लाडपुर और आईटी पार्क होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।
वापसी रूट
कुठाल गेट, ओल्ड राजपुर रोड, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास, नालापानी और जोगीवाला से हरिद्वार, ऋषिकेश या आईएसबीटी की ओर।
मसूरी शहर में व्यवस्था
सामान्य स्थिति में ट्रैफिक किंक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर जाएगा।
जैसे ही पार्किंग 70% भर जाएगी, प्लान-बी लागू होगा। इसके तहत सभी वाहनों को किंक्रेग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा और आगे की यात्रा लोकल टैक्सी से कराई जाएगी।
दून शहर के प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन
पैसिफिक मॉल के बाहर दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाला ट्रैफिक इंद्रबाबा मार्ग और कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होकर भेजा जाएगा।
सेन्ट्रियो मॉल पर दबाव बढ़ने पर एनेक्सी तिराहे से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर मोड़ा जाएगा।
ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक प्लान
प्लान-ए (सामान्य स्थिति)
सभी वाहन अपने निर्धारित रूट से संचालित होंगे।
प्लान-बी (दबाव बढ़ने पर)
वाहनों को सप्तऋषि, नेपाली फार्म, भानियावाला, रानीपोखरी, नटराज चौक, ढालवाला, भद्रकाली और बाईपास रोड होते हुए तपोवन और शिवपुरी की ओर भेजा जाएगा।
प्लान-सी (अत्यधिक दबाव की स्थिति)
रानीपोखरी से गुजराड़ा रोड, नरेंद्रनगर होते हुए भद्रकाली और फिर तपोवन-शिवपुरी की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
वापसी व्यवस्था
पहाड़ों से लौटकर हरिद्वार जाने वाले वाहन शिवपुरी से ब्रह्मपुरी, गरुड़चट्टी, पशुलोक बैराज और चीला मार्ग से हरिद्वार जाएंगे।
देहरादून या ऋषिकेश शहर लौटने वाले वाहन शिवपुरी से तपोवन, भद्रकाली और नटराज चौक होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटकों के दून, मसूरी और ऋषिकेश पहुंचने की उम्मीद है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को भी सड़क पर उतारने की तैयारी की गई है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित रूट का ही उपयोग करें।



