
देहरादून। उत्तरकाशी की रहने वाली पर्वतारोही विजया पंत तुली ने म्यूजिक के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपना नया गाना बरसात रिलीज किया है। सोमवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता में पर्वतारोही विजया पंत तुली ने बताया कि लॉकडाउन के बाद परिस्थितियां बदल चुकी है। कई लोगों को अपना कार्यक्षेत्र बदलना पड़ा है। उन्हें भी अपना कार्यक्षेत्र बदलना पड़ा है। 2019 तक उन्होंने उत्तराखंड में ट्रेकिंग के ग्रुप चलाए और अब मुझे भी अपना कार्यक्षेत्र बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैने एक यू-ट्यूब म्यूजिक चैनल एसवीएमटी म्यूजिक खोला और पहली एलबम ख्याबीदा बनाई। एलबम की प्रोड्यूसर एक लडकी ने दिल खोलकर खर्च किया और पूरी टीम ने धैर्य के साथ काम कर सफलता हासिल मिली। उन्होंने बताया कि 2020 से 2023 तक उनकी कई एलबम रिलीज हो चुकी है। हाल ही में बरसात गाना रिलीज किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन ने जिंदगी बदल दी है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है तो हमें युवा पीढ़ी को सपोर्ट करना होगा, तभी हम आगे बढ़ेंगे और हमारा देश आगे बढ़ेगा।