अपराधउत्तराखंड

खटीमा वृद्धा हत्याकांड में अब तक 50 CCTV फुटेज खंगाले, कई राज्यों में दबिश जारी

खटीमा : खटीमा स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है। फुटेज में दिखे संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

बुधवार देर रात कॉलोनी स्थित मकान की दूसरी मंजिल में रह रही वृद्धा जानकी चंद (पत्नी स्व. हरीश चंद) का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ था। पुलिस जांच में मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है।

तीन टीमें गठित, कई राज्यों में दबिश

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। मामले के खुलासे के लिए तीन विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। हालांकि अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुराग मिलने के बाद पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में दबिश दे रही हैं।

संदिग्धों और नशेड़ियों से पूछताछ

पुलिस पुराने अपराधियों, नशे के आदी व्यक्तियों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। मृतका के किराएदार से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

बेटे ने दी तहरीर

मृतका के पुत्र प्रेम चंद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का दावा है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल जांच कई पहलुओं पर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button