जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा पर विशेष जोर।

बिजनौर। जिला कारागार का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जेल व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण में प्रशासनिक न्यायाधीश (उच्च न्यायालय प्रयागराज), जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान टीम ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन से सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जेल की सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया जाए और बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहने दी जाए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी कहा कि समय-समय पर ऐसे निरीक्षण किए जाते रहेंगे, ताकि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान जेल प्रशासन में हलचल तेज रही और अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे दिखाई दिए।



