उत्तर प्रदेशदुर्घटना
अवकाश पर आए इंडियन आर्मी के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत।

बिजनौर – ( मंडावली ) गैंडीखाता निवासी इंडियन आर्मी का जवान अरविंद कुमार (31) अपना मकान बनाने के लिए ट्रैक्टर से सरिया लेकर गैंडीखाता जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही सोनू चला रहा था। भागूवाला के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक साइड से डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर बैठा अरविंद कुमार जैसे ही आगे गिरा, वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अरविंद अपने बड़े भाई नांगलसोती निवासी सुनील सैनी द्वारा नांगल से खरीदे गए सरिया को लेकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। मंडावली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।