उत्तराखंडपर्यटन

हेली कंपनियों पर बीकेटीसी का ₹3 करोड़ बकाया, 15 दिन में विधिक कार्रवाई के निर्देश

चारधाम यात्रा: चारधाम यात्रा के दौरान हेली व चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का लगभग तीन करोड़ रुपये बकाया हो गया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शुल्क का भुगतान न होने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विशेष दर्शन के एवज में लिया जाता है शुल्क

चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेलिकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं।हेलिकॉप्टर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष दर्शन की व्यवस्था की जाती है। इसके बदले एविएशन कंपनियों से निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए, लेकिन कई कंपनियों ने अब तक शुल्क का भुगतान नहीं किया है, जिससे बकाया राशि बढ़कर लगभग तीन करोड़ रुपये पहुंच गई है।

आर्थिक नुकसान, सख्त रुख अपनाया

बताया जा रहा है कि कुछ हेली कंपनियां सीजन समाप्त होने के बाद राज्य छोड़ चुकी हैं। भुगतान लंबित रहने से मंदिर समिति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के भीतर संबंधित कंपनियों को विधिक नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू की जाए।

ब्याज सहित होगी वसूली, बनेगी नई एसओपी

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली ब्याज समेत की जाएगी। साथ ही, हेली सेवा से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन प्रबंधन को लेकर नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button