पत्नी को चाकू घोंपकर मार डाला।

बिजनौर –( नजीबाबाद ) पुलिस के मुताबिक गांव अलीपुरा में सोमवार की रात करीब 11 बजे नजाकत अपने घर लौटा। उसने चारपाई पर सो रही पत्नी सायबा पर चाकू से हमला कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने गंभीर रूप से घायल सायबा को सीएचसी में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नजाकत ने सायबा से दूसरी शादी की थी। सायबा घरों में झाडू पोंछा कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। कभी कभार उसे काम से लौटने में देर हो जाती तो नजाकत उसके चरित्र पर शक करने लगा। पांच दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। झगड़े में नजाकत ने सायबा को तीन तलाक बोला और घर से चला गया। सोमवार की रात घर लौटने पर सायबा की हत्या कर दी। सायबा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। पड़ोसियों ने बताया कि नजाकत नशे का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था।