उत्तराखंडदेहरादूनधर्मपर्वसामाजिक

जोगेंद्र सिंह पुंडीर के द्वारा गोवर्धन पूजा आयोजित: किसान मोर्चा भाजपा

देहरादून/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम जोगिंदर सिंह पुंडीर प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा अपने आवास कावली रोड देहरादून में सोमवार को किया गया । कार्यक्रम में महामंडलेश्वर यात्रानंद गिरी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, कैंट विधायक सविता कपूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल एवं किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सनातन धर्म में ऐसा माना गया है कि गौ माता में सभी देवी देवता विराजमान है तथा गौ माता पूजन एवं सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा के निवास स्थान पर पंडित जी द्वारा गोवर्धन पूजा संपन्न कराने के पश्चात गौसेवा प्रसाद के रूप में भोज आयोजन किया गया एवं सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button