उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनफिल्मी जगतसामाजिक
Trending

गौ माता पर आधारित फिल्म आज होगी रिलीज़ ” गौदान ” 

उत्तर प्रदेश/ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति में उसके महत्व और पंचगव्य आधारित वैज्ञानिक दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर बनी फिल्म गोदान के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। यह फिल्म छह फरवरी को रिलीज होगी।

यह फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि गोमाता के संरक्षण, भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व का समग्र दस्तावेज है। निर्माता ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु, उद्देश्य और सामाजिक संदेश से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि आज देश में गोरक्षा के क्षेत्र में जो ठोस कार्य दिख रहा है, उसका सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में गोशालाओं का विस्तार, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था, तस्करी पर सख्ती और गो संरक्षण को शासन की प्राथमिकता बनाना, ये सभी कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हुआ है।

विनोद चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी गाय के महत्व को भूलती जा रही है। यह फिल्म उन्हें इससे जोड़ने का काम करेगी। फिल्म में चीजों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है। सीएम योगी से मुलाकात में शांतनु शुक्ला प्रचार-प्रसार प्रमुख, डॉ. कपिल त्यागी सीएमडी, यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा और नवल किशोर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button