उत्तराखंड

मंडमंडल-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

चमोली। मंडल से चोपता रोड पर गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से जख्मी है। गंभीर घायल को सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता के तहत नेटवर्किंग व्यवस्था करने के लिए चोपता गए थे। चोपता से मंडल की ओर लौटते समय रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थल पूरी तरह निर्जन क्षेत्र में है और वहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता।

उसी दौरान चोपता से गोपेश्वर सामान लेने आ रहे एक वाहन चालक की नजर सड़क के नीचे गिरे वाहन पर पड़ी। वह नीचे उतरे और दोनों घायल जवानों को सड़क तक लाए। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान जाबाज सिंह (29) पुत्र जय भगवान सिंह, जिला भिवानी (हरियाणा) और धवन सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों जवान आर्मी की सिग्नल कंपनी में तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button