उत्तराखंड

कोटद्वार में नकली दवाओं की फैक्टरी पर एसटीएफ का छापा, फैक्टरी सीलo

कोटद्वार। नकली औषधियों के निर्माण की सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मुख्यालय देहरादून की टीम ने जिला एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ग्रोथ सेंटर सिगड्डी स्थित एक दवा फैक्टरी में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्टरी से दवाइयों के नमूने और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली डाई को कब्जे में लिया। जांच के लिए सभी साक्ष्यों को अपने साथ ले जाया गया है। कार्रवाई के बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, फैक्टरी में नकली औषधियों के निर्माण की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच पड़ताल की गई। फिलहाल बरामद दवाइयों और उपकरणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button