
देहरादून। प्रारंभिक शिक्षक ऋण एवं बचत सहकारी समिति देहरादून के प्रतिष्ठित संचालकों (डायरेक्टर) के निर्वाचन में पांच पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह निर्वाचन उo राo प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
विकासखंड विकासनगर से कुलदीप सिंह तोमर एवं शांति चौहान, कालसी से संदीप रावत एवं खुशी राम पांडे तथा चकराता से सरोज नौटियाल निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए।
बताया गया कि दूसरे ग्रुप से केवल दो पदों पर ही निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि शेष चार पदों पर 24 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल, मंत्री कमल सुयाल, उपमंत्री ब्रह्मपाल, राज्य खेल समन्वयक लेखराज सिंह तोमर, एनएमओपीएस रायपुर अध्यक्ष अनुराग चौहान, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नेगी, संगठन मंत्री मंजीत सोलंकी, डोईवाला ब्लॉक मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, संयुक्त मंत्री दिलीप सिंह, राम नारायण रतूड़ी, सुरजीत सिंह, नीर लता, शशि कपूर, मनीष कंबोज, राजकुमार पाल और हरेंद्र बिष्ट सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



