उत्तर प्रदेश

दून में फूका कांग्रेस विधायकों का पुतला, कहा मातृ शक्ति का अपमान नही सहेंगे : भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा की अध्यक्ष यासमीन आलम खान

देहरादून : भाजपा महानगर अल्प संख्यक मोर्चा की अध्यक्ष यासमीन आलम खान के नेतृत्व में शुक्रवार को मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं महानगर पदाधिकारियों द्वारा नारेबाजी के साथ देहरादून के लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के विधायकों का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित हुवा |

गैरसैण विधानसभा सत्र में सदन में जो कांग्रेसी विधायकों द्वारा राज्य की विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान किया गया है |

पुतला दहन में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे| उन्होंने कहां कांग्रेस पार्टी की विधायको को प्रदेश अपितु देश की मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए | कांग्रेस पार्टी के विधायक और इस संगठन का रूप, प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो रहा है कि इनकी नियत किस प्रकार की है जो मातृशक्ति का सम्मान नहीं कर सकता उसे इस प्रदेश में रहना नहीं चाहिए। इन सब विधायकों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि इन्हें पता होना चाहिए कि इस प्रदेश को बनाने के लिए मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मातृशक्ति का अपमान करने वाली कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं का गौरवशाली इतिहास भूल चुकी है। कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने सदन के अंदर संवैधानिक परंपराओं और अनुशासन को तार तार किया है |

मोर्चे की महानगर अध्यक्ष यासमीन आलम खान ने सदन में हुई घटना के लिए कांग्रेस पार्टी को पूर्ण जिम्मेदार ठहराया और साथ में नारी शक्ति का अपमान इस प्रदेश की प्रत्येक नारी के साथ हुआ अपमान है।

पुतला दहन कार्यक्रम में अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम राठी, अंकुर जैन, प्रदेश मंत्री सबीना सिद्दीकी, रईस खान, अमीर कुरेशी, शमशाद कुरैशी, एडवोकेट नदीम, आसन बैग,इजराइल मलिक, गुड़िया का शायरा परवीन खान, शमशाद कुरैशी, रियाज ताहिर, हसन जावेद पूर्व महानगर अध्यक्ष जावेद आलम, तस्वीर मिर्जा, शबनम आसिम खान, आयशा नजमा, शमशाद अहमद, परवीन इशरत खुशी दा अजीम खुशी रईस अंसारी आदि मातृशक्ति के साथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button