उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे से सफर हुआ सस्ता, वॉल्वो का किराया 709 रुपये

देहरादून: वाया एक्सप्रेस वे दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 कर दिया गया है। इसके अलावा एसी बस का किराया 704 रुपये से 557 और साधारण बसों का किराया 420 रुपये से 355 कर दिया गया है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद इसे सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब दिल्ली की यात्रा पांच घंटे के बजाय करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 16 बसों का संचालन वाया एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया है।

पिछले दिनों निगम ने ट्रायल के लिए कुछ बसों को इसी मार्ग से दिल्ली भेजा था। इन बसों ने तीन घंटे में अपनी यात्रा पूरी की है। इसके अलावा प्रति फेरा व्यय में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में निगम ने यात्रियों को सौगात देते हुए किराया घटा दिया है।

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे से बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। किराया घटने के बाद और अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button