Uncategorized

दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर राकेश टिकैत का दून कूच आज, आशारोड़ी पर किसानों को रोकेगी पुलिस

देहरादून: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ दून कूच करेंगे। वे हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर देहरादून पहुंच रहे हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि वह सुबह 11 बजे किसानों के साथ देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून में छात्रों से जुड़ी बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर वे चिंतित हैं। दिव्यांशु जाटराणा मामले में जिस तरह छात्रों के एक गुट द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है, उससे युवाओं के भीतर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी में बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोका जाएगा और अधिकारी मौके पर पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त करेंगे। पुलिस की ओर से पूरे मामले को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button