उत्तराखंडदेहरादून

गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, 5–7 दिन में मिल रहा सिलिंडर, देहरादून की स्थिति बेहतर

देहरादून। घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। गैस एजेंसियों का दावा है कि बुकिंग के बाद औसतन 5 से 7 दिन के भीतर सिलिंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गैस वितरण व्यवस्था में हरिद्वार के बाद देहरादून की स्थिति सबसे बेहतर मानी जा रही है।

राजधानी में करीब 70 गैस एजेंसियां सक्रिय हैं। यहां भगवानपुर, हरिद्वार और लोनी स्थित बॉटलिंग प्लांटों से नियमित रूप से गैस आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, कुछ इलाकों में दूसरे दिन तो कहीं 8–10 दिन में भी सिलिंडर पहुंचने की शिकायतें सामने आई हैं।

आंकड़ों के मुताबिक देहरादून में औसत वितरण समय 5.22 दिन दर्ज किया गया है।

अफवाह से बढ़ा दबाव

11 से 13 मार्च के बीच गैस की कमी की अफवाह फैलने से अचानक बुकिंग में इजाफा हो गया था। उस दौरान 25 और 45 दिन का नियम लागू नहीं था, जिससे सर्वर पर अतिरिक्त लोड पड़ा और तेल कंपनियों के सॉफ्टवेयर प्रभावित हुए। अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

एजेंसियों के अनुसार, यदि किसी दिन बॉटलिंग प्लांट बंद रहता है तो उस दिन की सप्लाई प्रभावित होती है। इससे अगले दिनों में बैकलॉग बढ़ जाता है और डिलीवरी में देरी हो सकती है।

उत्तराखंड में गैस वितरण (औसत समय)

हरिद्वार – 4.5 दिन

देहरादून – 5.22 दिन

ऋषिकेश – 5.7 दिन

टिहरी – 5.7 दिन

रुद्रपुर – 5.76 दिन

हल्द्वानी – 6.45 दिन

अल्मोड़ा – 6.83 दिन

गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित समय तक धैर्य रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button