
भाजपा ने तरक्की के बजाय गर्त में धकेल दिया देश:- रवि बहादुर
जनता के हितों से जुड़कर कांग्रेस हर क्षेत्र में करती है कार्य: इरशाद अली
80 लोगों को बनाया पार्टी का पदाधिकारी, दिए नियुक्ति पत्र
हरिद्वार(ब्यूरो)। जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुंकार भर दी है। जिला अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में शनिवार को सराय रोड स्थित आशियाना पैलेस में आयोजित सम्मेलन में विधायक रवि बहादुर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता की समस्या को जाने और प्रलोभन से बचकर कांग्रेस की विजयी दर्ज कराने में अपना योगदान देने का संदेश दें। देश की समस्या संवाद है। भाजपा जनता से संवाद नहीं है, जबकि कांग्रेस जनता से संवाद करती है। इस मौके पर कमेटी ने कई कार्यकर्ताओं को पद सौंपकर अपने-अपने क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सम्मेलन में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस ने भाजपा को फूल देते हुए देश को चलाने के लिए दिया था, लेकिन भाजपा ने देश की तरक्की के बजाय उसे गर्त में धकेल दिया है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से सीखकर देश चला रही है, लेकिन जनता का उत्पीड़न भी कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता से वोट न मांगें, बल्कि उसकी समस्या को सुने। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने। उन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर कमेटी के जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की पार्टी है। जनता के हितों से जुड़कर पार्टी हर क्षेत्र में कार्य करती है। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को आयोजित कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में लगभग 80 कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति पत्र दिया गया है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को सुनने की अपील की गई है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा जनता से झूठ बोलने पर आमदा है, जबकि कांग्रेस बड़ी विचारधारा वाली पार्टी है। बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। कहा कि केंद्र में कांग्रेस सरकार सत्तासीन होते ही बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगा। इस दौरान सभी मतदाताओं से उनकी समस्याएं भी जाननी है। जिससे लोकसभा चुनाव के बाद उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम में विशाल अहमद को जिला प्रभारी, प्रदीप यादव को जिला मंत्री, अर्जुन सिंह को जिला सचिव, आदिल को विधानसभा अध्यक्ष, अब्दुल अजीज खान को जिला महासचिव, विनोद कश्यप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार को जिला प्रचार मंत्री, हाजी मुमताज को लक्सर विधानसभा अध्यक्ष, अनिल कुमार को जिला सचिव, अनिल सैनी को जिला महासचिव, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी को जिला प्रवक्ता, पवन त्रिपाठी को जिला सचिव, प्रवेज आलम को प्रभारी पिरान कलियर विधानसभा, हारून को अध्यक्ष कलियर विधानसभा, डा. विजेंद्र चौहान को जिला उपाध्यक्ष, ब्रहमचंद को जिला उपाध्यक्ष, शाहीद हसन को जिला प्रचार प्रसार मंत्री, अमित कुमार को जिला सचिव, नरेश कश्यप को जिला उपाध्यक्ष, अजय कुमार को सचिव विधानसभा ज्वालापुर, अरविंद कुमार को ब्लाॅक अध्यक्ष लक्सर, आलोक कुमार को तहसील अध्यक्ष लक्सर, अहसान अली को जिला महासचिव, याकूब को ब्लाॅक उपाध्यक्ष, डाॅ. शमीम को जिला सचिव, अकलाख अहमद को जिला संगठन मंत्री, मुज्जफर अली को जिला सहसचिव, नौशाद अली को ब्लाक उपाध्यक्ष, प्रशांत चौधरी को तहसील उपाध्यक्ष हरिद्वार, संदीप कुमार को ब्लाक अध्यक्ष, इसरार को जिला संगठन मंत्री, ताहीर हसन को तहसील अध्यक्ष, इकराम अली को जिला सचिव, असलम को जिला उपाध्यक्ष, अमरीश कुमार को जिला महामंत्री, सुभान अली को ब्लाक उपाध्यक्ष, डाॅ. विनोद कुमार को जिला सचिव, अजय कुमार को ब्लाक उपाध्यक्ष, रामवीर सिंह को ब्लाक अध्यक्ष, शौकीन को जिला सचिव, मामचंद चौहान को जिला संगठन सचिव, नवाब को जिला प्रचार मंत्री, शहनावाज अली को जिला उपाध्यक्ष, नाजिम अली को जिला संगठन सचिव, वीपी सिंह को जिला संगठन सचिव, मोहित कुमार को जिला सहसचिव बनाया गया है। बैठक में पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, अजय दास महाराज, अनिल भास्कर, विभास मिश्रा, यशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।