
देहरादून: उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद्र नेगी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें बुके, ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा ने कहा कि बद्री चंद्र नेगी मृदुभाषी और व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने विभाग और पत्रकारों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित किया है। साथ ही वे हमेशा पत्रकारों के हित में कार्य करते रहते हैं।
सम्मान समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट और कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह उपस्थित रहे।



