
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी का प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा सकता है। यदि इस पर मुहर लगती है तो राज्य के खिलाड़ियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।
बुजुर्ग महिलाओं के लिए सहायता योजना
कैबिनेट बैठक में बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने से जुड़ा प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आ सकता है। सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम उठा सकती है।
कई विभागों के प्रस्ताव एजेंडे में
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास और कार्मिक विभाग से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
माना जा रहा है कि आगामी समय को देखते हुए सरकार कुछ जनहितकारी फैसलों पर मुहर लगा सकती है।



